Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हल्द्वानी में एक दुकान में आग लगने से युवक की जलकर मौत

December 28, 2023

हल्द्वानी में एक दुकान में आग लगने से युवक की जलकर मौत

हल्द्वानी : हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में बुधवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि युवक बाहर नहीं निकल सका। आग के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान गौरव (21) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें