Your Dreams Get These Special Signs : रात की खामोशी में दिखने वाले सपने अक्सर हमारे मन में कई सवाल छोड़ जाते हैं, लेकिन जब सपने में कोई ऐसा अपना दिखाई दे, जो इस दुनिया को अलविदा कह चुका हो, तो यह अनुभव और भी भावुक और रहस्यमय बन जाता है।
ऐसे सपने केवल यादों का प्रतिबिंब हैं या फिर किसी गहरे संकेत का संदेश? स्वप्न शास्त्र और सनातन मान्यताओं के अनुसार, मृत परिजनों का सपने में आना यूं ही नहीं होता। माना जाता है कि ऐसे स्वप्न भविष्य की घटनाओं, पारिवारिक सुख-दुख, अधूरी इच्छाओं या पूर्वजों के आशीर्वाद और संदेशों की ओर इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में दिवंगत रिश्तेदारों का दिखाई देना किन संकेतों और अर्थों को दर्शाता है।
सपने में मृत परिजनों को अलग-अलग रूपों में देखने का क्या अर्थ होता है। यदि आपके दिवंगत पूर्वज या परिजन सपने में खुश, स्वस्थ और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, तो यह एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि उनकी आत्मा तृप्त है और उन्हें परलोक में अच्छा स्थान प्राप्त हो चुका है। यह सपना दर्शाता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपके जीवन में सुख, समृद्धि और कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है। यदि सपने मंा कोई मृत व्यक्ति रोता हुआ, बीमार या अत्यंत दुखी दिखाई दे, तो इसे स्वप्न शास्त्र में चिंता का विषय माना गया है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि उस आत्मा की कोई बड़ी इच्छा अधूरी रह गई है, जिसे वे आपके माध्यम से पूरा कराना चाहते हैं।
ऐसे सपने आने पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान या पिंडदान जैसे धार्मिक अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है। कई बार लोग देखते हैं कि उनके मृत माता-पिता या परिजन उनसे बातें कर रहे हैं या उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मृत परिजनों से बात करना इस बात का संकेत है कि आपके रुके हुए या अटके हुए काम जल्द ही पूरे होने वाले हैं। उनका आशीर्वाद मिलना आपके आने वाले जीवन में बड़ी सफलता की ओर इशारा करता है।
यदि सपने में मृत परिजन अत्यधिक गुस्से में दिखाई दें, तो इसे एक चेतावनी समझना चाहिए। इसका अर्थ है कि वे आपके किसी गलत फैसले, आचरण या कर्म से नाखुश हैं। वे आपको गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहते हैं। ऐसा सपना आने पर व्यक्ति को अपने निर्णयों और व्यवहार की समीक्षा करनी चाहिए।
Also Read :