Kailash Mansarovar Yatra from 4 july : हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा 4 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) ने तैयारी कर ली है। इस बार यात्रा का पहला दल दिल्ली से रवाना होकर टनकपुर पहुंचेगा और वहां से धारचूला होते हुए कैलाश मानसरोवर की ओर बढ़ेगा।
यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन और KMVN ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आस्था, अध्यात्म और कठिन पर्वतीय सफर का संगम कही जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम यानी केएमवीएन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। KMVN के अनुसार इस वर्ष कुल 10 दल कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होंगे।
प्रत्येक दल में 50 श्रद्धालु रहेंगे, जिससे करीब 500 यात्री इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनेंगे। पहला दल 4 जुलाई को दिल्ली से टनकपुर पहुंचेगा। इसके बाद 5 जुलाई को यात्रियों का जत्था पिथौरागढ़ होते हुए धारचूला के लिए रवाना होगा। यात्रा का पारंपरिक मार्ग टनकपुर, धारचूला, गुंजी और लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर तक रहेगा। यह यात्रा 4 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक संचालित की जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। केएमवीएन के अधिकारियों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सभी विश्राम स्थलों और अतिथि गृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा से लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी स्थित लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस को भी केएमवीएन को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस गेस्ट हाउस का जल्द ही नवीनीकरण और मेकओवर किया जाएगा।
इससे यात्रा पूरी कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवास और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कुल मिलाकर, कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल संचालन के लिए केएमवीएन, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम मनीष कुमार का कहना है कि मानसरोवर यात्रा की गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों के रुकने और भोजन से संबंधित सभी तैयारी कर ली गयी है। हल्द्वानी में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को यात्रियों के रुकने के लिए केएमवीएन को सौंप दिया है। इस बार यात्रा में 10 दल मानसरोवर यात्रा में जाएंगे। किसी भी चुनौती के लिए प्रशासन और केएमवीएन पूरी तरह तैयार है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...