Chaos For Bhakra Water At Hansi : हिसार। भाखड़ा के पानी के लिए सोमवार देररात को हांसी में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि देररात दो बजे के चानौत गांव में डीसी राहुल नरवाल और एसपी विनोद कुमार की मौजूदगी में प्रशासन ने JCB और हाइड्रा की मदद से टी-पॉइंट हटा दिया।
इससे ग्रामीण भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। उग्र होते प्रदर्शन को देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस पूरी घटना में बास थाना में तैनात एएसआई प्रीतम सिंह के सिर में चोट लग गई। उन्हें हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालात पर काबू पाने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में गांव की कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं। ये बताना भी ठीक रहेगा कि तीन दिन पहले चानौत गांव में ग्रामीणों ने थालियां बजाकर जश्न मनाया था। उस समय दावा किया गया था कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पाइपलाइन पर टी-पॉइंट लगा लिया था। इसे अब प्रशासन ने हटा दिया है। ये पूरा बवाल भाखड़ा के पानी को लेकर हो रहा है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...