Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

November 17, 2024

मणिपुर हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

नयी दिल्ली: युवा कांग्रेस ने मणिपुर में फिर भड़की हिंसा के खिलाफ रविवार को कैंडल मार्च निकाला और कहा कि मणिपुर में फैल रही हिंसा को नियंत्रित करने की बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश में घूम रहे हैं।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इस दौरान कहा कि मोदी देश-विदेश घूम रहे हैं लेकिन मणिपुर नहीं जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं जाते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें