हांसी। आज तड़के एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ। युवक का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। समाचार लिखने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया था।
हादसे में बदायूं के भवानीपुर गांव निवासी करीब 30 वर्षीय शाहरून की जान चली गई। हादसा हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शाहरून एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। वह भिवानी से हरिद्वार की तरफ गाड़ी लेकर जा रहा था। हादसा शुक्रवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। परिवार वालों ने बताया कि शाहरून की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, मां और दो भाई हैं।
अस्पताल में शव देखकर मृतक के बड़े भाई की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें संभाला। शाहरून के साथ उसी ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक दूसरी गाड़ी भी चल रही थी। दूसरी गाड़ी के चालक नसीब ने बताया कि हादसे के समय उनकी गाड़ी आगे थी, जबकि शाहरून पीछे आ रहा था। कुछ देर बाद पता चला कि पीछे चल रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...