Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हथियार के साथ बना रहे थे रील…फिर जो हुआ सभी पर पड़ गया वो भारी

December 1, 2023

हथियार के साथ बना रहे थे रील…फिर जो हुआ सभी पर पड़ गया वो भारी

पटना : हथियारों के साथ वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आज कल ट्रेंड बन गया है। वहीं दो बिहार (Bihar) के दो नौजवानों की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये दोनों बिहार के बेगूसराय (Begusarai) के छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के बताए जा रहे हैं। इन दोनों नौजवानों को हथियारों के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। वीडियो में दोनों बंदूक में गोली भरते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो मनीष यादव नाम के Facebook ID से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो राइफल को हाथों में लेकर उसके साथ वीडियो बना रहे हैं जबकि दो राइफल बिस्तर पर रखा हुआ है और एक देशी पिस्तौल भी रखा हुआ है।

SP ने दिया ये आदेश
वहीं हथियारों के साथ वायरल इनकी वीडियो पुलिस के लिए खुली चुनौती है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय SP Yogendra Kumar ने संज्ञान लेते हुए मामले पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस को वीडियो में दिख रहे दोनों नौजवानों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें