Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओबीसी महासम्मेलनः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर युवक ने फेंका जूता, मचा बवाल

August 21, 2023

ओबीसी महासम्मेलनः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर युवक ने फेंका जूता, मचा बवाल

अभी चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के ऊपर कल फेंकी गई थी स्याही
उप्र ः प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर कल स्याही फेंकी गई। वहीं, आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक वकील की वेश में आया था। वकील के वेश में आये युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया पर स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ ने युवक को पकड़ लिया।

कार्यक्रम मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसके बाद भीड़ के हाथ से युवक को छुड़ाकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस के पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश सैनी बताया है। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा पार्टी की ओर से ओबीसी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें