Site icon Dainik Savera Times

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अदालत में पेश, पुलिस को मिला 4 दिन का रिमांड

हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्र को 5 दिन के रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद वीरवार को अदालत में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में लाई गई ज्योति मल्होत्र को रिमांड पर लेने से पहले ढाई घंटे तक बहस हुई। न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार की अदालत ने ज्योति मल्होत्र को 4 दिन के रिमांड पर पुलिस के सुपुर्द किया है। इससे पहले मामले की जांच कर रही पुलिस ने ज्योति मल्होत्र से कुछ अहम जानकारी जुटाने के लिए 7 दिन के रिमांड की पेशकश की थी। इस पर जज ने कहा कि 7 दिन की रिमांड किस लिए चाहिए। पुलिस ने कहा कि ज्योति ने देश में कुछ जगह ट्रैवल किया है और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकालनी है। अभी उसके फोन और लैपटॉप से डिजीटल एविडैंस नहीं मिले हैं।

इसको लेकर ज्योति से और पूछताछ की जानी है। कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया। पेशी के बाद ज्योति को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए पुलिस फिल्मी स्टाइल में उसे बाहर ले गई। पुलिस ने पहले काले शीशों वाली स्कॉर्पियो मंगाई, फिर कोर्ट का मेन गेट बंद करा दिया। इसके बाद ज्योति को उसमें बिठाने के बाद पुलिस वहां से रवाना हो गई। इस दौरान किसी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की। ज्योति 16 मई को गिरफ्तार हुई थी। इसके बाद 5 दिन तक रिमांड पर रहते हुए हिसार पुलिस के अलावा एनआईए, मिलिट्री इंटेलिजेंस, आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें-  Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

Exit mobile version