Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी विधानसभा परिसर में पान मसाला, गुटका पर प्रतिबंध

March 5, 2025

यूपी विधानसभा परिसर में पान मसाला, गुटका पर प्रतिबंध

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र जारी है। इस दौरान मंगलवार को यूपी विधानसभा में एक अजीब घटना देखने को मिली थी। बता दें कि विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर किसी विधायक ने पान मसाला खाकर थूक दिया था। जिसका वीडियो भी सामने आने पर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि जिसने भी किया गलत किया है। उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कार्पेट पर थूके गए पान मसाले की सफाई करते दिख रहे हैं। विधानसभा में उन्होंने इसकी चर्चा भी की थी। इस बीच आज एक अहम फैसला लेते हुए यूपी विधानसभा परिसर में पान मसाला, गुटका पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही गुटखा खाते हुए पकड़े जाने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।

सतीश महाना ने संविधान के नाम पर दिलाई गई शपथ को याद दिलाया

वहीं यूपी विधानसभा में वंदे मातरम के समय खड़े न होने को लेकर स्पीकर सतीश महाना में विधानसभा में अपनी बात कही। उन्होंने विधायकों को संविधान के नाम पर दिलाई गई शपथ को याद दिलाया। उन्होंने वंदे मातरम का आदर न करना भारत के संविधान का सम्मान न करने की बात कही, साथ ही उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि भविष्य में ऐसा न हो। स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि दोनों लॉबी के विजुअल्स उनके पास है।

विधानसभा अध्यक्ष ने नाम न लेते हुए लगाई फटकार

बता दें कि मंगलवार को यूपी विधानसभा में किसी सदस्य ने पान मसाला खाकर थूक दिया था। इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी सदस्य ने विधानसभा के अंदर पान मसाला खाकर गंदगी फैलाई है जो गलत है। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि मैं किसी सदस्य का व्यक्तिगत तौर पर नाम नहीं लूंगा, लेकिन मैंने सीसीटीवी में उन्हें देखा है। वह खुद यहां आकर मुझसे मिल लें। इसके साथ ही उन्होंने अन्य सदस्यों से भी अपील की है कि वह इस बात को समझें कि सदन सभी का है।

पान मसाला न खाने की कि अपील

विधानसभा की कार्यवाही सदन में शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा, सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी माननीय ने पान मसाला खाकर वहीं पर अपनी सेवाएं दे दी थीं। मैं आया था तो मैंने उसे साफ भी करवाया है और मैंने वीडियो में उस सदस्य को देख भी लिया है। मैं किसी व्यक्तिगत को अपमानित नहीं करना चाहता, इसलिए उनका नाम नहीं ले रहा हूं। मेरा सभी सदस्यों से ये अनुरोध है कि कोई भी ऐसी हरकत करते दिखाई दे तो उन्हें रोका जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें