Site icon Dainik Savera Times

‘युवाओं को 1500 रुपए, महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना’, ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र

₹1,500 per month for the youth: Mamata Banerjee releases manifesto.

₹1,500 per month for the youth: Mamata Banerjee releases manifesto.

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे एकजुट रहें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ लड़ें। उन्होंने कहा कि किसी के डराने या पैसे देने की कोशिशों से प्रभावित न हों।

यह भी पढ़ें- इजरायली हमलों में IRGC प्रवक्ता मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान को लगातार बड़े झटके

‘सबका विकास’ के बजाय, उन्होंने ‘सबका विनाश’ किया

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के अलावा कोई और पार्टी बंगाल को बचा नहीं सकती, उसे जिंदा नहीं रख सकती। मोदी जी का भाषण मत सुनिए। ‘सबका विकास’ के बजाय, उन्होंने ‘सबका विनाश’ किया है। और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नाम पर, वे ‘बेटी, महिला, किसान हटाओ और BJP गुंडा बचाओ’ कर रहे हैं।”

 

बंगाल को बचाने के लिए जनता BJP के खिलाफ लड़ें: ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूँ कि वे एकजुट हों और बंगाल को बचाने के लिए BJP के खिलाफ लड़ें। अगर केंद्रीय एजेंसियाँ आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रही हैं, तो पैसे न लें। वे पैसे और हथियार लाते हैं, सीमावर्ती इलाकों से माफ़िया लाते हैं, और यहाँ अशांति और दंगे भड़काने की कोशिश करते हैं। मैं बँटवारे वाली राजनीति नहीं कर रही हूँ। हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई, सभी एक समान हैं।”

 

टीएमसी ने घोषणा पत्र में क्या वादे किए?

महिलाओं के लिए क्या वादे हैं?
‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह। SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपए प्रति माह। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए है।

बेरोजगार युवाओं के लिए
बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपए “पॉकेट मनी” के रूप में दिए जाएंगे, ताकि वे अपने खर्च पूरे कर सकें।

स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
‘दुआरे चिकित्सा’ योजना के तहत हर ब्लॉक और शहर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलेगी।

किसानों और गांवों के लिए
30,000 करोड़ का कृषि बजट बनाया जाएगा। भूमिहीन किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। हर परिवार को पक्का घर देने का वादा। हर घर तक पाइप से पीने का पानी पहुंचाने की योजना।

शिक्षा में सुधार
‘बांग्लार शिक्षायतन’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों के ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा।

रोजगार और विकास
बंगाल को पूर्वी भारत का बड़ा व्यापारिक केंद्र (Gateway) बनाने की योजना। इसके लिए लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह और ग्लोबल ट्रेड सेंटर बनाए जाएंगे। MSME सेक्टर को बढ़ावा देकर रोजगार बढ़ाने पर जोर।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए
वृद्धावस्था पेंशन योजना जारी रहेगी और इसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रशासनिक बदलाव
राज्य में 7 नए जिले बनाए जाएंगे। शहरी निकायों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- World Happiness Report 2026: भारत से आगे निकला पाकिस्तान, जानें टॉप पर कौन सा देश?

चुनाव की तारीखें
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। चुनाव का पहला चरण 23 अप्रैल (152 सीटें) और दूसरा चरण 29 अप्रैल (142 सीटें) को होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

Exit mobile version