नई दिल्ली: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की नई रिपोर्ट वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 (World Happiness Report) जारी हो गई है। इस बार भी फिनलैंड लगातार 9वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है। वहां के लोगों ने अपनी जिंदगी से संतुष्टि को 10 में से करीब 7.76 अंक दिए, जो पिछले साल से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में बढ़ते तनाव और समस्याओं के बावजूद कई देशों में लोगों की खुशहाली पहले से बेहतर हुई है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, अभी यहां से उठा लें ऑफर का फायदा
इस साल की रैंकिंग में ये देश सबसे आगे हैं:
1. फिनलैंड
2. आइसलैंड
3. डेनमार्क
4. कोस्टा रिका
5. स्वीडन
6. नॉर्वे
7. नीदरलैंड
8. इजरायल
9. लक्ज़मबर्ग
10. स्विट्ज़रलैंड
इनमें से ज्यादातर देश यूरोप के हैं, खासकर नॉर्डिक (उत्तरी यूरोप) क्षेत्र के।
इस रिपोर्ट में भारत 116वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 104वें नंबर पर है, यानी पाकिस्तान इस बार भारत से आगे है। हालांकि भारत की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, साल 2024 में भारत का 126वां रैंक, साल 2025 में 118 वां और 2026 में 116वां रैंक मिला है। इससे पता चलता है कि भारत की स्थिति सुधर रही है, लेकिन अभी भी काफी पीछे है।
रिपोर्ट के अनुसार, खुशहाल देशों में कुछ आम बातें होती हैं। लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा मिलती है। सरकार पर भरोसा ज्यादा होता है। सामाजिक सुरक्षा मजबूत होती है। लोगों के बीच आपसी सहयोग और भरोसा होता है।
यह भी पढ़ें-12 हत्याओं से शुरू हुआ सफर, देशभक्ति पर खत्म… Dhurandhar 2 के जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी
अफगानिस्तान और सिएरा लियोन जैसे देश इस सूची में सबसे नीचे हैं। इसका मुख्य कारण गरीबी, संघर्ष और खराब हालात हैं। इस बार की लिस्ट में कई बड़े और अमीर देश टॉप 10 में शामिल नहीं हैं। साथ ही, टॉप 10 में एक भी अंग्रेज़ी बोलने वाला देश नहीं है। रिपोर्ट से साफ है कि सिर्फ पैसा ही खुशी की गारंटी नहीं है। अच्छी जीवनशैली, सामाजिक सुरक्षा और भरोसा ही असली खुशहाली की वजह बनते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...