Site icon Dainik Savera Times

Puducherry Election: ‘युवाओं को हर महीने 2000 रुपये, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा’, राहुल गांधी ने किए बड़े वादे

Rahul Gandhi attacks Modi government

Rahul Gandhi attacks Modi government

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुडुचेरी में एक चुनावी रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की मौजूदा सरकार वहां के लोगों की पसंद नहीं है, बल्कि “दिल्ली से थोपी गई” सरकार है। कांग्रेस नेता पुडुचेरी के लोगों के लिए कई वादे किए, जिनमें बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2000 रुपये और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें-
असम में बोले पीएम मोदी, कहा- महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को नारी शक्ति वंदन बिल में होगा संशोधन
ईरान और अमेरिका के बीच होगा 45 दिन का सीजफायर! रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

युवाओं को हर महीने 2000 रुपये देंगे: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने पुडुचेरी के लोगों के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है, तो बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे। 30,000 नई नौकरियां पैदा की जाएंगी। महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी। सरकारी नौकरियों में प्रवेश की उम्र सीमा 40 साल तक बढ़ाई जाएगी। हर परिवार को 20 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा।

बीजेपी पर लगाए आरोप 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इस केंद्र शासित प्रदेश को बड़े उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है और यहां भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि सरकारी कामों में “30% कमीशन” लिया जाता है, यानी हर ठेके में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब के लाइसेंस में गड़बड़ी है और लोगों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उनके अनुसार, कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो रही है।

पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा

चुनाव आयोग के अनुसार, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। 30 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है।

पिछले चुनावों किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

अगर पिछले चुनावों की बात करें, तो 2021 में अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस 10 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम को 6 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी और कांग्रेस को भी 6-6 सीटें मिली थीं। उस चुनाव में लगभग 84.8% लोगों ने वोट डाला था।

वहीं, 2016 के चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि AINRC को 8, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 4 और DMK को 2 सीटें मिली थीं। इस बार का चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां सरकार बदलने की संभावना और राजनीतिक माहौल दोनों ही काफी गर्म हैं।

Exit mobile version