Site icon Dainik Savera Times

अमित शाह ने TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी की, वोटरों से बोले- बंगाल से TMC हटाओ

Amit Shah issues charge sheet against TMC

Amit Shah issues charge sheet against TMC

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक “चार्जशीट” जारी की। इस कार्यक्रम में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान
हरीश राणा के निधन के बाद इच्छामृत्यु का बढ़ा रूझान, बीएमसी को मिले 75 आवेदन
CSK के लिए दुखद समाचार, 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी

इस बार का चुनाव “डर बनाम भरोसा” के बीच- अमित शाह 

अमित शाह ने कहा कि इस बार का चुनाव “डर बनाम भरोसा” के बीच होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले 15 सालों में राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा और डर का माहौल बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के लोगों को अब तय करना है कि वे डर की राजनीति चाहते हैं या भरोसे की। शाह ने दावा किया कि BJP लंबे समय से इन मुद्दों के खिलाफ लड़ रही है और इस बार पार्टी राज्य में सरकार बना सकती है। चुनाव दो चरणों में होंगे- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

TMC सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि TMC सरकार “सोनार बांग्ला” का वादा पूरा नहीं कर पाई। उनके मुताबिक, राज्य में अपराध और सिंडिकेट का दबदबा बढ़ा है और उद्योग-धंधों की स्थिति खराब हुई है। इसके अलावा, उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असम में BJP सरकार आने के बाद यह समस्या काफी हद तक कम हुई, लेकिन अब बंगाल इस मामले में एक बड़ा रास्ता बन गया है। शाह ने सुवेंदु अधिकारी की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने पूरे राज्य में घूमकर लोगों तक इन मुद्दों को पहुंचाया है।

Exit mobile version