Site icon Dainik Savera Times

‘मोदी जी अमेरिका के गुलाम, आज पूरा देश संकट में’, प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

assam-elections-2026 Modi ji is a slave of America Priyanka Gandhi

assam-elections-2026 Modi ji is a slave of America Priyanka Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के नजीरा में एक चुनावी रैली के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे “डबल इंजन” की बजाय “डबल गुलामी वाली सरकार” को हटाएं और कांग्रेस को वोट दें।

पीएम मोदी और हिमंत सरमा को घेरा 

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी अमेरिका के गुलाम बन गए हैं और उनकी नीतियों की वजह से आज पूरा देश संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आम लोगों के हित में काम नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी हमला बोला और कहा कि राज्य की सरकार लोगों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बीजेपी के “डबल इंजन सरकार” के नारे की आलोचना करते हुए कहा कि यह मॉडल असफल रहा है। उनके अनुसार, केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर जनता की सेवा करने के बजाय उन पर दबाव बना रही हैं।

यह भी पढ़ें-
इस कंपनी में बड़ी छंटनी: 30,000 कर्मचारियों की नौकरी से निकाला! भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
असम रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राजकुमार की राजनीति का अंत तय
पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल, वरिष्ठ वकील H.S. फूलका BJP में हुए शामिल

कांग्रेस के वादे:

प्रियंका गांधी ने असम के लोगों के लिए कई वादे भी किए। उन्होंने कहा, ”महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹50,000 की मदद दी जाएगी। सभी योजनाओं का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा। लोगों को ₹25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पहले राजस्थान में ऐसी योजनाएं लागू कर चुकी है।”

अन्य मुद्दों पर भी बोलीं:

प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे आम जनता का पैसा गलत तरीके से इस्तेमाल होता है, जो स्कूल, अस्पताल और सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर स्थानीय लोगों को स्थायी जमीन के कागज दिए जाएंगे और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

असम में कब होंगे चुनाव?

असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

Exit mobile version