Site icon Dainik Savera Times

‘शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा’, ममता बनर्जी का चुनावी हमला; एकजुट होने की अपील

Mamata Banerjee election attack If you want peace

Mamata Banerjee election attack If you want peace

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में BJP को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर लोग अगले 5 साल शांति से रहना चाहते हैं, तो उन्हें BJP को रोकना होगा।

यह भी पढ़ें- 
तमिलनाडु चुनाव: ‘BJP ने टिकट नहीं काटा, मैंने खुद चुनाव लड़ने से मना किया’, अन्नामलाई ने तोड़ी चुप्पी
Thar गाड़ी का लग गया बैक गियर, दादी की दर्दनाक मौत… CCTV में कैद घटना

BJP धर्म के नाम पर लोगों को बांटती- ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी शनिवार को मालदा जिले के मानिकचक में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि BJP धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है और राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों जैसे NIA, CBI और ED का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके मुताबिक, इन एजेंसियों के जरिए उनकी पार्टी के नेताओं और उम्मीदवारों पर दबाव बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP बंगाल की संस्कृति को नहीं समझती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यहां माँ काली के प्रसाद में मछली और मांस भी शामिल होता है, लेकिन BJP लोगों पर अपनी सोच थोपना चाहती है।ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने दावा किया कि मालदा में बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।

BJP और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का आरोप 

उन्होंने BJP और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौते का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर दूसरी पार्टियों को वोट दिया गया, तो NRC लागू हो सकता है और डिटेंशन कैंप बनाए जा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसी को भी ऐसे कैंप में नहीं जाने देगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गरीब लोगों के खाने-पीने तक में दखल दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में बंगाली बोलने वालों के साथ हिंसा होती है और प्रवासी मजदूरों को वोट डालने से रोका जा रहा है। अंत में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आई है, लेकिन अब लोगों को भी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपनी वोट की ताकत का इस्तेमाल करें।

चुनाव की तारीखें:

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Exit mobile version