Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर Pawan Singh का बड़ा अपडेट आया सामने, पोस्ट में लिखी ये बात

October 11, 2025

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर Pawan Singh का बड़ा अपडेट आया सामने, पोस्ट में लिखी ये बात

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों से तो सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन बीते काफी समय से वे अपने निजी विवाद और राजनीति को लेकर भी छाए हुए हैं। भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने 30 सितंबर को भाजपा का दामन दोबारा थाम लिया था, लेकिन अब उनका कहना है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की मंशा से पार्टी नहीं ज्वाइन की है, बल्कि वे पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।

पवन सिंह ने अधिकारिक पेज एक्स पर एक पोस्ट किया है और अपनी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी और न हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
सिंगर के पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वे उनके साथ हैं और उनकी मंशा को अच्छे से जानते हैं, जबकि कुछ लोग इसे ज्योति सिंह और चुनावी टिकट से जोड़ रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि अगर भाजपा से दोबारा टिकट नहीं मिला तो क्या करोगे? यूजर्स का ये भी कहना है कि पत्नी से विवाद के चलते एक बार फिर पवन सिंह को टिकट नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी ने महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का किया अनावरण, हथियाराम मठ में की पूजा-अर्चना, देखें Video

पत्नी ज्योति सिंह से विवाद को लेकर पवन सिंह ने कही थी ये बात
भारी विवादों के बाद पवन सिंह ने कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता की थी। तब उन्होंने बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया था। कहा था कि मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा।

भाजपा ने अभी तक सीटों का ऐलान नहीं किया है
भाजपा ने अभी तक बिहार चुनावों के लिए सीटों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उससे पहले ही ज्योति सिंह को जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के साथ देखा गया। कहा जा रहा है कि सिंगर की पत्नी किशोर कुमार से चुनाव लड़ने के लिए टिकट लेने पहुंची थी, लेकिन ज्योति ने मीडिया के सामने आकर चुनाव की बात को नकार दिया है।

2024 में पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ा था चुनाव 
पवन सिंह ने जब भाजपा ज्वाइन की थी, तब कहा जा रहा था कि सिंगर को आरा जिले से टिकट मिल सकता है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि उन्हें भाजपा कहां से मैदान में उतारेगी। बता दें कि 2024 में भी पवन सिंह ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए भाजपा का रुख किया था। उस वक्त उन्हें मनचाही सीट नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया। हालांकि काराकाट सीट पर भाकपा माले के उम्मीदवार (महागठबंधन) राजा राम सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह दोनों को हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें