Site icon Dainik Savera Times

भाजपा सरकार केवल गाय और धर्म के नाम पर वोट लेना जानते है- पायलट

जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केवल गाय और धर्म के नाम पर वोट हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी मंशा काम की नहीं होकर हमेशा आंकड़ों को दबाने की रही है।

पायलट ने आज यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास इस बात का कोई डेटा नहीं है कि उन्होंने गायों की सुरक्षा पर कितना खर्च किया है। वह केवल इससे वोट हासिल करना जानते हैं। लोग अंततः उन पर भरोसा करना बंद कर देंगे और उन्होंने पहले ही ऐसा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार की मंशा हमेशा आंकड़ों को दबाने की रही है। इस सरकार ने लगातार सारे आंकड़ों को जनता के सामने प्रस्तुत नहीं किया है, चाहे बेराजगारी के आंकड़े हो, गरीबी के आंकड़े हो या भूखमरी के। अपना प्रचार करने के लिए नारे देते है।

Exit mobile version