Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Siddaramaiah ने पुंछ हादसे में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

December 26, 2024

CM Siddaramaiah ने पुंछ हादसे में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

बेलगावी : CM Siddaramaiah ने गुरुवार को मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के परिसर में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एमएलआईआरसी सेंटर में शहीद जवानों का पार्थिव शरीर रखा गया है। सिद्धारमैया के साथ समाज कल्याण मंत्री डॉ. एचसी महादेवप्पा और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर भी मौजूद थे। सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर में एक दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक सूबेदार दयानंद थिरुकन्ननवर और महेश मारिगोंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर बेलगाम स्थित आर्मी वॉर मेमोरियल में अंतिम संस्कार किया गया। यह बहुत दुखद बात है कि हमारे राज्य के जवान सड़क दुर्घटना में शहीद हो गये हैं। मैं जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों का दर्द साझा करता हूं। सरकार शहीदों के परिजनों को नियमानुसार सारी सहायता उपलब्ध कराएगी।’

सैनिक अपनी पोस्ट पर जा रहे थे तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया
इस घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक सड़क दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद है। जिसमें पांच सैनिकों की जान चली गई। इनमें कर्नाटक के तीन सैनिक भी थे। बेलगावी के पास सांबरा गांव के सूबेदार दयानंद तिरकन्नावर (45), कुंदापुर के पास कोटेश्वर के बिजाडी के अनूप (33) और महालिंगापुर के महेश मरिगोंडा (25) कर्नाटक के तीन सैनिक शहीद हो गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और भगवान उनके परिवार के सदस्यों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। दरअसल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके में हुआ। यहां भारतीय सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। सैनिक अपनी पोस्ट पर जा रहे थे तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें