Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra: मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

Emergency Landing of Minister Chhagan Bhujbal Helicopter

Emergency Landing of Minister Chhagan Bhujbal Helicopter

नेशनल डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। वे मुंबई से पुणे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। लेकिन पुणे पहुंचने पर उनका हेलीकॉप्टर तय किए गए हेलीपैड पर उतरने की बजाय गलती से पास की एक कार पार्किंग में उतर गया।

यह भी पढ़ें- 
‘TMC सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ’, पीएम मोदी बोले- सत्ता में आने पर करेंगे सख्त कार्रवाई
सीजफायर के बीच PAK में आमने-सामने US और ईरान, होर्मुज और न्यूक्लियर मुद्दों पर बातचीत शुरू
IPL 2026: विराट कोहली भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के दीवाने! शानदार पारी के बाद दिया खास तोहफा

सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी

इस दौरान बड़ा खतरा था कि हेलीकॉप्टर के घूमते हुए पंखे (रोटर) पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकरा सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, पायलट ने किसी तरह हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया और इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। अभी तक मंत्री भुजबल ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह गलती तकनीकी कारणों से हुई या पायलट की लापरवाही थी।

पुणे आने का कारण

छगन भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। इसी दौरान यह घटना हुई, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

रोहित पवार ने इस घटना पर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इतने बड़े नेता का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की बजाय पार्किंग में उतरना बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि वीआईपी लोगों की हवाई यात्रा में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि कई बार हेलीकॉप्टर और विमानों में तकनीकी खराबियां या मेंटेनेंस की समस्याएं होती हैं।

रोहित पवार ने सरकार से मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बताते चलें कि, इस घटना में भले ही कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि यह गलती कैसे हुई और आगे इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version