Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व CM मनोहर लाल का दावा; हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलेंगे

May 9, 2024

पूर्व CM मनोहर लाल का दावा; हरियाणा की सभी सीटों पर कमल खिलेंगे

चंडीगढ़/पानीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि आने वाली चार जून को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो हरियाणा की जनता राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी। मनोहर ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा की सीट समेत बड़े अंतर से जीत का दावा किया। उन्होंने गुरुवार को घरौंडा और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क यात्र के बाद पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने फैसला कर लिया है कि वह विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली है और हर हाल में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेगी। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष को चार जून को अपनी असलियत पता चल जायेगी।

मनोहर ने कहा कि राज्य के तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बावजूद नायब सिंह सैनी की सरकार बहुमत में है और पूरी तरह से मजबूत है। जननायक जनत पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला द्वारा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार गिराने के प्रयास पर उन्होंने कहा कि चौटाला को जो करना है, वह करे, यह उसका काम है। जब उनसे यह पूछा गया कि चौटाला अपने विधायकों की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष को करने वाले हैं, तो उन्होंने कहा कि जब शिकायत आयेगी, तब उस शिकायत पर उस हिसाब से कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें