Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में राजद सरकार बनने पर बुजुर्गों को मिलेगी 1,500 रुपये पेंशन राशि : Tejashwi Yadav

December 6, 2024

बिहार में राजद सरकार बनने पर बुजुर्गों को मिलेगी 1,500 रुपये पेंशन राशि : Tejashwi Yadav

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनी तो बुजुर्गों को 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी।
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमारी सरकार बनने के बाद 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत हर महीने 1,500 रुपये की पेंशन दी जाएगी।’
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों लोगों के समक्ष जो दिक्कतें आती हैं, उन समस्याओं से हम सभी अवगत है। हम लोगों ने निर्णय लिया है कि हमारी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी जाएगी। यह पहल बुजुर्गों और समाज के कमजोर वर्गों की आर्थकि स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के माध्यम से इन वर्गों को जीवन यापन में मदद मिल सकेगी और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

महिला संवाद यात्रा के लिए 250 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन
वहीं, मुंगेर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 15 दिसंबर से शुरू हो रही महिला संवाद यात्र पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता का बहुत पैसा खर्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा के लिए 250 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है। यह राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों छात्रों की समस्या को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की परीक्षा रद्द करने को लेकर भी राजद नेता ने सवाल उठाए थे। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा के फॉर्म भरने में हो रही दिक्कत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें