Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘पंजाब में आतंकवाद’ वाला बयान कंगना को सोच कर देना चाहिए था : CM MANN

June 11, 2024

‘पंजाब में आतंकवाद’ वाला बयान कंगना को सोच कर देना चाहिए था : CM MANN

मोहाली/जालंधर। देश की आजादी में पंजाब का अहम योगदान है, इसलिए पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना पूरी तरह से गलत है और कंगना को ऐसा नहीं कहना चाहिए। सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के मामले पर सीएम भगवंत सिंहमान ने कहा कि कुलविंदर कौर कंगना के पुराने बयानों को लेकर उनसे नाराज थी। इसी कारण उसने थप्पड़ मारा। लेकिन, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। गौरतलब है कि सीएम मान गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व के मौके पर मोहाली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेकने पहुंचे थे। इस मौके पर उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर भी उनके साथ थीं। दोनों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। वहीं गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि कंगना को बयान देने से पहले सोचना चाहिए था। क्योंकि, वह अब सांसद बन गई है। जिस, तरह से उसने पूरे पंजाब को आतंकवादी कहा है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। वहीं देश की आजादी में भी पंजाब का योगदान अहम है। हम पूरे देश का पेट भरते हैं। सीएम ने कहा कि इस चुनाव में हमें 35.20 लाख वोट मिली हैं। जबकि कांग्रेस 35.50 लाख वोट मिली हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार से हमारा प्रदर्शन सुधरा है। 2019 में हम एक सीट जीते थे। हमारा वोट शेयर 7 फीसदी था, लेकिन अब 3 सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। संगरूर सीट हमारा गढ़ है।

यह अब हमारे पास आ गई है। बीजेपी का गढ़ होशियारपुर सीट आप के खाते में आई है। ऐसे में जहां भी कमियां रही है। उन्हें दूर किया जाएगा। वहीं, इस बार केंद्र में बीजेपी की नहीं एनडीए की सरकार है। भाजपा को पूरा समर्थन नहीं मिला है। पार्टी 240 सीटों पर सिमट गई है। इनके बड़े चेहरे हार गए हैं। वहीं, केंद्र सरकार का अडियल रवैया नहीं चलेगा। अब किसी की सरकार नहीं तोड़ पाएंगे।

आप अब राष्ट्रीय पार्टी, हम सभी चुनावों में हिस्सा लेंगे
जालंधर पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सीएम मान ने कहा कि वहां पर पहले हमारे ही नेता था, लेकिन उन्होंने अब बीजेपी ज्वाइन कर ली है। रिंकूने भी बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्हें भी पता लग गया है, इन्हें भी पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय पार्टी है। हम सभी चुनावों में हिस्सा लेंगे। वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि बिट्टू पंजाब के लिए काम करेंगे। वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही आरडीएफ की राशि पंजाब को मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें