Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala Election 2026: ‘अब इसमें लेफ्ट जैसा कुछ नहीं बचा’, राहुल गांधी का LDF पर बड़ा हमला

April 4, 2026

Kerala Election 2026: ‘अब इसमें लेफ्ट जैसा कुछ नहीं बचा’, राहुल गांधी का LDF पर बड़ा हमला

नेशनल डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के अलाप्पुझा में एक जनसभा के दौरान लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद LDF में “लेफ्ट” (वामपंथी सोच) जैसा कुछ भी नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें-
लखनऊः रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम, ISI के 4 संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली में वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत: फिर खुलेंगे 13 RTO ऑफिस, DL-14 होगा खत्म
UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप… घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड की डिटेल्स; जानें खास फीचर्स

LDF के अंदर कई नेता मौकापरस्त: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा कि पहले LDF कुछ खास विचारधाराओं के लिए जाना जाता था, जिनसे कांग्रेस सहमत नहीं थी, लेकिन अब उसने अपनी मूल सोच से समझौता कर लिया है। उनके मुताबिक, LDF अब अपने सिद्धांतों से दूर हो चुका है और सिर्फ सत्ता के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि LDF के अंदर कई नेता “मौकापरस्त” हैं, जो सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहे हैं, क्योंकि जिस विचारधारा के लिए उन्होंने सालों तक काम किया, वही अब कमजोर पड़ गई है।

BJP-RSS के साथ सांठगांठ का दावा 

राहुल गांधी ने LDF पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ “छिपे रिश्ते” होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केरल की सरकार को एक “छिपा हुआ हाथ” चला रहा है, जो सांप्रदायिक है और संविधान की परवाह नहीं करता।

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी अक्सर कांग्रेस पर हमला करते हैं, लेकिन LDF सरकार पर उतनी सख्ती से सवाल नहीं उठाते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए, उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई और उनसे लंबी पूछताछ हुई, फिर भी उन्होंने BJP और RSS के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी।

राहुल गांधी ने यह सवाल भी उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों में अक्सर धर्म और मंदिरों की बात करते हैं, लेकिन केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोने की चोरी जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। उनके मुताबिक, ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी LDF सरकार की मदद करना चाहते हैं और UDF को निशाना बना रहे हैं।

केरल में कब होंगे चुनाव?

केरल की राजनीति में मुख्य मुकाबला LDF और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच रहा है। हालांकि, अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी मजबूत होता दिख रहा है, जिससे इस बार चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। आने वाले 2026 के केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 23 मई को खत्म हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें