Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jamtara में चावल तस्करी पर सख्त हुए मंत्री Dr. Irfan Ansari, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

December 17, 2024

Jamtara में चावल तस्करी पर सख्त हुए मंत्री Dr. Irfan Ansari, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री Dr. Irfan Ansari ने कहा कि जामताड़ा में चावल तस्करी का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। डॉ अंसारी ने आज कहा कि यह न केवल सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का प्रश्न है, बल्कि आम लोगों के हक के चावल की तस्करी कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी सरकार ऐसे गोरखधंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूरे मामले की गहराई से जांच होगी और इसमें शामिल बड़े सिंडिकेट का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि इस तस्करी में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक या अन्य अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि जो जानकारी मेरे संज्ञान में आई है, उसके अनुसार इस गिरोह के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। इस दिशा में भी गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें