Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

October 18, 2024

झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची। झारखंड में प्रथम चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन दिन के 11 बजे से तीन बजे तक होगा। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी तथा 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इन क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा।

झारखंड में पहले चरण के चुनाव में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (अजा), चतरा (अजा), बहरागोड़ा, घाटशिला (अजजा), पोटका (अजजा), जुगसलाई (अजा), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला (अजजा), चाईबासा (अजजा), मझगांव (अजजा), जगन्नाथपुर (अजजा), मनोहरपुर (अजजा), चक्रधरपुर (अजजा), खरसांवा (अजजा), तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (अजजा), रांची, हटिया, कांके (अजा), मांडर (अजजा), सिसई (अजजा), गुमला (अजजा), विशुनपुर (अजजा), सिमडेगा (अजजा), कोलेबिरा (अजजा), लोहरदगा (अजजा), मनिका (अजजा), लातेहार (अजा), पांकी, डालटेनगंज, विश्रमपुर, छतरपुर (अजा), हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर में 13 नवंबर को मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें