Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Election 2024: बिहार में भाजपा के टिकट पर तीन प्रत्याशी पहली बार लोकसभा के चुनावी अखाड़े में

March 26, 2024

Lok Sabha Election 2024: बिहार में भाजपा के टिकट पर तीन प्रत्याशी पहली बार लोकसभा के चुनावी अखाड़े में

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में ताल ठोकते नजर आयेंगे। बिहार के लिए भाजपा ने अपने सभी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार सासाराम (सु) से शिवेश राम, बक्सर से मिथिलेश तिवारी और नवादा से विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा चुनाव के रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बदले पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। अश्निनी चौबे लगातार दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में बक्सर संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुये हैं।

वहीं, सासाराम (सु) से छेदी पासवान के बदले पूर्व विधायक शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है। छेदी पासवान ने चार बार सासराम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 1989 और वर्ष 1991 में छेदी पासवान सासाराम सीट पर जनता दल के टिकट पर निर्वाचित हुये। छेदी पासवान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट से जीत हासिल की।

सीटों के तालमेल के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कोटे से भाजपा के हिस्से में आई नवादा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सासंद विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें