Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

माझा वालों ने इस बार ‘आप’ को जिताने का बना लिया मन : Cm Mann

April 26, 2024

माझा वालों ने इस बार ‘आप’ को जिताने का बना लिया मन : Cm Mann

अमृतसर/जालंधर। अमृतसर में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने माझा क्षेत्र की तारीफ करते हुए कहा कि माझा वाले जब किसी चीज के लिए मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं हैं और इस बार यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जीताने का मन बना लिया है। वीरवार शाम को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर में आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल के पक्ष में रोड शो किया और लोगों से धालीवाल को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरु की नगरी है। इसलिए 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो आम आदमी पार्टी की जीत का पहला रूझान यहीं से आना चाहिए।

मान ने कुलदीप धालीवाल के कार्यो की तारीफ की और कहा कि धालीवाल काफी अनुभवी नेता हैं। इन्हें विधानसभा के कामकाज और मंत्री पद का तजुर्बा है। इन्हें अफसरों से डील करने का तरीका भी पता है कि कैसे काम कराया जाता है। इनको जीताकर सांसद बनाएं। इनका यह अनुभव अमृतसर के विकास के काम आएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए कुलदीप धालीवाल काफी कमाल के काम किए। उन्होंने पंजाब के बड़े-बड़े रसूखदारों से 10 हजार एकड़ से ज्यादा पंचायती जमीन छुड़वाए, जिससे पंजाब को हजारों करोड़ का फायदा हुआ। भाषण के दौरान मान ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि पहले चरण के चुनाव की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को मात्र 25 से 30 सीटें ही आ रही हैं। इसीलिए उनका 400 पार का नारा अब बंद हो गया है। अब उन्हें हार का डर सता रहा है।

मान ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ जीत और हार का नहीं है। यह भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा भारत के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है और अगर वह इस इस बार जीत गए तो भारत में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वाली तानाशाही लागू कर देंगे। वह भारत के संविधान को बदलकर ऐसा कानून बना लेंगे जिससे देश में किसी न किसी रूप में सिर्फ मोदी ही सत्ता में रहेंगे। इसलिए इस बार भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। मान ने प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र और सांप्रदायिक बयानों की सख्त निंदा की और कहा कि यह देश के लिए बेहद शर्मनाक बात है कि 10 साल शासन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वह लोगों को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाकर वोट लेना चाहती है। वहीं हम अपने काम के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं।

हम सरकारी स्कूल, अस्पताल, रोजगार, बिजली पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब के लोग कभी भी नफरत की राजनीति को जीतने नहीं देंगे। इस बार लोग अपने वोट के माध्यम से भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब देंगे और उसे सभी 13 सीटों पर जमानत जब्त करवाएंगे।

धालीवाल ने CM को दिया भरोसा, कहा – आप को 13-0 से जीताने में गुरुनगरी भी करेगा सहयोग
रोड शो के दौरान अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल ने मुख्यमंत्नी भगवंत मान को जीत का भरोसा दिलाया और कहा कि अमृतसर की जनता आपको निराश नहीं होने देगी। यहां के लोग काफी भारी अंतर से आम आदमी पार्टी को जिताएंगे और आप पंजाब को 13-0 से जीताने में सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें एक बार संसद पहुंचने का मौका दें। हम संसद में अमृतसर और पंजाब की आवाज उठाएंगे और पंजाब के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर आप के जिला प्रधान मनीश अग्रवाल,आप एससी विंग के जिला प्रधान डा.इंद्रपाल, आप बुद्धिजीव विंग के उपप्रधान विराट देवगण, गुरभेज संधू, पूडा के डायरेक्टर कुनाल धवन,सतपाल सोखी सहित कई लोग उपस्थित थे।

धालीवाल ने मान को दिया भरोसा, कहा-अमृतसर की जनता निराश नहीं होने देगी
रोड शो के दौरान अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जीत का भरोसा दिलाया और कहा कि अमृतसर की जनता आपको निराश नहीं होने देगी। यहां के लोग काफी भारी अंतर से आम आदमी पार्टी को जिताएंगे और ‘आप’ पंजाब को 13- 0 से जीताने में सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें एक बार संसद पहुंचने का मौका दें। हम संसद में अमृतसर और पंजाब की आवाज उठाएंगे और पंजाब के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें