Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन

September 14, 2024

राजस्थान: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन

जयपुर। राजस्थान में अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह निधन हो गया। खान की पत्नी साफिया जुबेर ने बताया कि उनके शौहर कुछ समय से बीमार थे। खान ने आज सुबह 5.50 बजे अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट हैं जिनमें से अब सात सीट खाली हैं। पांच विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और भाजपा के एक विधायक का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें