Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

RAS की टॉपर SDM काजल मीणा 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंटरव्यू में बोली थी- समाज में बदलाव लाऊंगी

April 17, 2026

RAS की टॉपर SDM काजल मीणा 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंटरव्यू में बोली थी- समाज में बदलाव लाऊंगी

नेशनल डेस्क: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 की टॉपर काजल मीणा इन दिनों विवादों में हैं। अपनी पहली ही पोस्टिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार, काजल मीणा नादौती में SDM के पद पर तैनात थीं। उन पर एक जमीन से जुड़े मामले में फैसला (डिक्री) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए काजल मीणा को उनके सहयोगी प्रवीण और रीडर दिनेश के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कुल 60 हजार रुपये की डील हुई थी- जिसमें 50 हजार रुपये SDM के लिए और 10 हजार रुपये रीडर के लिए तय किए गए थे।

यह भी पढ़ें-
‘जल्दबाजी न करे सरकार’, शशि थरूर ने परिसीमन बिल को बताया राजनीतिक नोटबंदी
Jammu Kashmir: पुलवामा में तूफान का कहर, ट्रस गिरने से एक की मौत, 4 घायल
हिमाचल में बढ़ेंगी लोकसभा सीटें!, अब से 4 की जगह होंगी 6 सीटें, जानिए वजह

पहले मांगे थे ज्यादा पैसे

ACB अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में आरोपियों ने 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह रकम घटाकर 50 हजार रुपये कर दी गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को 4 लाख रुपये भी मिले हैं, जिनकी जांच अभी जारी है कि यह पैसा कहां से आया।

मामला दर्ज, जांच जारी

ACB ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर होगी।

पुराना इंटरव्यू वायरल 

गिरफ्तारी के बाद काजल मीणा का एक पुराना मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह प्रशासनिक सेवा में आकर समाज में बदलाव लाना चाहती हैं और लोगों की जिंदगी बेहतर बनाना चाहती हैं। अब उनके इस बयान को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कौन हैं काजल मीणा?

काजल मीणा 2024 बैच की RAS अधिकारी हैं। उन्होंने ST वर्ग में पहली रैंक हासिल की थी। वह बडौली की रहने वाली हैं और उन्होंने IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है। इससे पहले वह EPFO और दूरसंचार विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर भी काम कर चुकी हैं। साल 2017 में उनका चयन JEN पद के लिए हुआ था, लेकिन उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें