Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

एकनाथ शिंदे किसी से नाराज नहीं, अमित शाह के साथ मीटिंग बहुत सम्मानपूर्वक हुई : Uday Samant

November 29, 2024

एकनाथ शिंदे किसी से नाराज नहीं, अमित शाह के साथ मीटिंग बहुत सम्मानपूर्वक हुई : Uday Samant

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेतृत्व पर राज्य का नया मुख्यमंत्री चुनने का जिम्मा दे दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एकनाथ शिंदे भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इस पर शिवसेना नेता उदय सामंत ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महायुति गठबंधन और महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना की भूमिका क्या होगी, इसके लिए पार्टी के विधायकों ने सारी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष एकनाथ शिंदे को दे दी है।

मीटिंग में थे तीनों नेता
उन्होंने कहा, ‘हमें कोई भी नाराजगी नहीं है। हमारी सम्मानपूर्वक मीटिंग अमित शाह के साथ हो गई है। देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे तीनों नेता इस मीटिंग में थे। मीटिंग बहुत सम्मानपूर्वक हुई है। एकनाथ शिंदे की तरफ से कोई नाराजगी नहीं है।’
इसके बाद उन्होंने महायुति गठबंधन की होने वाली मीटिंग पर कहा, ‘हमारे गठबंधन में कोई भी नाराजगी नहीं है। गुरुवार को दिल्ली में अच्छी तरह से मीटिंग हुई है। हम सरकार स्थापना की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’

60 विधायकों ने सारे अधिकार एकनाथ शिंदे को दिए
उन्होंने कहा, ‘हमारे 60 विधायकों ने सारे अधिकार एकनाथ शिंदे को दिए हैं। हमारी और सभी विधायकों की मांग है कि हमारी पार्टी सरकार में रहनी चाहिए। यही हमारी मांग है। हमारा पूरा विश्वास एकनाथ शिंदे पर है। इसलिए हमने उनको सारे अधिकार दिए हुए हैं।’
बता दें कि इससे पहले शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे पर कहा था कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हमने जो भी बातें अपने घोषणापत्र में की थी, उसे हम पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम अपने वादों को पूरा करने में कोई समझौता नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें