Site icon Dainik Savera Times

‘कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती’, अमित शाह का ममता पर जोरदार हमला

Sometimes would break leg Amit Shah scathing attack on Mamata

Sometimes would break leg Amit Shah scathing attack on Mamata

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चुनाव के समय ‘विक्टिम कार्ड’ यानी खुद को पीड़ित दिखाने की राजनीति करती हैं।

यह भी पढ़ें-
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान
हरीश राणा के निधन के बाद इच्छामृत्यु का बढ़ा रूझान, बीएमसी को मिले 75 आवेदन
CSK के लिए दुखद समाचार, 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं धोनी

ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप 

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने कहा कि ममता बनर्जी कभी पैर टूटने, कभी सिर पर पट्टी बंधने या बीमार होने जैसी बातें दिखाकर सहानुभूति लेने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि अब बंगाल के लोग इस तरह की राजनीति को समझ चुके हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ भी जारी की।

घुसपैठ के मुद्दे को भी उठाया

अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि BJP न सिर्फ घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाएगी, बल्कि उन्हें देश से बाहर भी करेगी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में ही वोटर लिस्ट की जांच (SIR) के दौरान ज्यूडिशियल ऑफिसर्स की जरूरत पड़ी, जो बाकी देश में नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बंगाल में BJP की सरकार बनती है, तो 45 दिनों के अंदर बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे घुसपैठ पर रोक लगेगी।

OBC आरक्षण को लेकर भी सवाल उठाए

इसके अलावा, शाह ने ममता सरकार पर OBC आरक्षण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 77 समुदायों को OBC में शामिल किया गया, जिनमें से अधिकतर मुस्लिम समुदाय के हैं, और पूछा कि क्या आरक्षण धर्म के आधार पर होना चाहिए।

युवाओं के मुद्दे पर शाह ने कहा कि भर्ती घोटालों की वजह से जिन युवाओं की उम्र निकल गई है, उन्हें 5 साल की छूट दी जाएगी। साथ ही SSC भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का वादा भी किया। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में BJP जीत हासिल करेगी और राज्य में नई सरकार बनाएगी।

Exit mobile version