Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश भाजपा प्रधान जाखड़ ने UP के CM योगी को प्रचार के लिए आग्रह पत्र भेजा

May 18, 2024

प्रदेश भाजपा प्रधान जाखड़ ने UP के CM योगी को प्रचार के लिए आग्रह पत्र भेजा

चंडीगढ़/बटाला। पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों के हक में प्रचार को तीखा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पंजाब आएंगे। प्रदेश भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पत्र लिख कर जालंधर, लुधियाना और बटाला में जनसभा करने के लिए पत्र भेजा है। जाखड़ ने पत्र में लिखा है कि पंजाब में प्रचार को धार देने के लिए कुछ समय निकालने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने सुविधानुसार तारीखें तय करने का अनुरोध किया है और रात्रि विश्राम लुधियाना में किए जाने की जानकारी दी है।

जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में निश्चित तौर पर प्रचार के लिए आएंगे और उनका कार्यक्रम जल्द निर्धारित हो जाएगा। भाजपा ने हाल ही में पंजाब में स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ सहित 40 नेता शामिल हैं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की मालवा में दो और माझा और दोआबा में एक-एक जनसभा होगी। इसके अलावा चार जनसभाएं अमित शाह कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें