Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुखबीर बादल ने विरसा सिंह वल्टोहा के समर्थन में की जनसभा को संबोधित, कहा- पंजाब के युवाओं को साजिश का शिकार नहीं बनने देंगे

May 19, 2024

सुखबीर बादल ने विरसा सिंह वल्टोहा के समर्थन में की जनसभा को संबोधित, कहा- पंजाब के युवाओं को साजिश का शिकार नहीं बनने देंगे

तरनतारन। लोकसभा हलका खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार प्रोफेसर विरसा सिंह वल्टोहा के समर्थन में खडूर साहिब में हलका प्रभारी और पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे, जिन्होंने मंच से ऐलान किया कि पंजाब के युवाओं को किसी भी कीमत पर केंद्रीय एजेंसियों की साजिश का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

सुखबीर ने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह को किसी भी तरह से बंदी सिंह नहीं माना जा सकता और वे पंजाब के युवाओं को गुमराह करके राज्य को फिर से अंधेरे दौर में धकेलने की कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि एजेंसियां सिख समुदाय को बांटना चाहती हैं लेकिन अकाली दल अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है कि वह किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें भावनाओं में बहने की बजाय याद रखना चाहिए कि 103 साल पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल पंथ का प्रतिनिधित्व करती है, न कि किसी ऐसे व्यक्ति का जो सिर्फ एक साल से जेल में है।

अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा ने बताया कि कैसे अकाली दल और शिरोमणि कमेटी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी प्रो विरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, जिला अध्यक्ष जत्थेदार अलविंदरपाल सिंह पखोके ने वहां संबोधित किया।

रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और जिला अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके ने अपनी टीमों के साथ सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें