Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां बगलामुखी धाम में होने वाला 225 घंटे का महायज्ञ विश्व में पहुंचाएगा सद्भावना का संदेश : Bhagwant Mann

December 12, 2024

मां बगलामुखी धाम में होने वाला 225 घंटे का महायज्ञ विश्व में पहुंचाएगा सद्भावना का संदेश : Bhagwant Mann

लुधियाना : पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में 225 घंटे के अखंड महायज्ञ का आयोजन 30 जनवरी से 8 फरवरी तक किया जाएगा। अखंड महायज्ञ की तैयारियां प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को मां बगलामुखी धाम प्रबंधक कमेटी के महंत प्रवीण चौधरी, धाम के प्रमुख सेवादार मनप्रीत छतवाल, सेवक रमन घई, जितेन्द्र सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भेंट कर धाम में होने वाले अखंड महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि मेरा अहोभाग्य है कि मुङो मां बगलामुखी के यज्ञ में आहुतियां डालने का जगत जननी ने खुद निमंत्रण भेजा है। मां बगलामुखी धाम में होने वाला महायज्ञ विश्व में सद्भावना का संदेश पंहुचाएगा। वहीं लगातार मंत्रोच्चारण की ध्वनि के साथ 225 घंटे तक लगातार आहुतियां डालने से वातावरण भी शुद्ध होगा। पंजाब की धरती पर आयोजित महायज्ञ बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है जो कि पंजाब के लिए गर्व का बात है। राज्य सरकार इस आयोजन के प्रबंधो में प्रशासनिक स्तर पर हर तरह का सहयोग करेगी। इस दौरान महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि महायज्ञ में देश-विदेश से सैकड़ों यजमान शामिल होकर आहुतियां डालेंगे। इस मौके एडवोकेट परमवीर, सी.ए विवेक बांसल, अमित धीमान, बलजीत त्रिखा, धीरज गुप्ता, दिनेश रल्ली, गौतम सचदेवा, गौरव कालिया, गौरव मेहता, हिमांशु मिश्र, जतिन सूद, जनक राज सिंगला, कोमल कालड़ा, कनव गोयल, कमल जिंदल, कनव बावा, कमलजीत मठाड़ू, मोहिन्द्र नागपाल, मनीष महाजन, नरिन्द्र महाजन रोमी, नरिन्द्र महाजन राजू, नरेश गोयल, नितेश सूद, पवन पारिक, पुरुषोत्तम चौधरी, प्रवेश चड्डा, रमन घई, राकेश पासी, रामपाल त्रिखा, रविन्द्र गुप्ता, राज सोलंकी, रमन शर्मा, रणजीत सिंह, रवि कुमार, रोहित शर्मा, राजीव खरबंदा, सुनील हांडा, सुनीत महाजन, संदीप सूद, सतविन्द्र ठाकुर, सुधीर महाजन, संदीप सूद, साहिल अग्रवाल, सोमनाथ शर्मा, साहित खुराना, वरुण चोपड़ा, विजय कुमार गुप्ता, वरुण जैन, विनित महेंद्रू, वंश गर्ग, विजय बांसल, तुषार बांसल व विजय त्रिखा आदि मौजूद हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें