Site icon Dainik Savera Times

‘महिला आरक्षण का विरोध करने वालों का हुआ बुरा हाल’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

Those who opposed women's reservation met a sorry fate,

Those who opposed women's reservation met a sorry fate,

नई दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि आज सुबह से चर्चा शुरू हुई है। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण पल आते हैं। उस समय समाज की मनोस्थिति और नेतृत्व की क्षमता उस पल को कैप्चर करके एक राष्ट्र की अमानत बना देती है, एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती है। पीएम मोदी ने कहा कि हर चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, देश की महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है।

यह भी पढ़ें-
‘सरकार की नजर परिसीमन पर, महिला आरक्षण सिर्फ बहाना’, लोकसभा में बोले गौरव गोगोई
अमरावती वीडियो स्कैंडल: ’18-19 साल की लड़कियां आती, कभी बुर्का पहनती तो…’, शख्स ने किए कई खुलासे
Delimitation Bill 2026: ‘सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह

महिला आरक्षण का विरोध करने वालों का हुआ बुरा हाल- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, ”हम चाहते हैं कि ‘विकसित भारत’, जिसके नीति निर्धारण में ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र समाहित है, देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या नीति निर्धारण का हिस्सा बने। यह समय की मांग है। हम पहले ही देरी कर चुके हैं। देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई है और उसके बाद जब-जब चुनाव आए हैं, हर चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, देश की महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है। उनका हाल बुरे से बुरा किया है।”

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में यह वैसा ही पल है। आवश्यकता तो ये थी कि 25-30 वर्ष पहले जब आवश्यकता महसूस हुई तो हम इसको लागू कर देते और काफी परिपक्वता तक पहुंचा देते, आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर सुधार भी होते। यही लोकतंत्र की ड्यूटी होती है। हमारी हजारों वर्ष की लोकतंत्र की विकास यात्रा रही है। विकास यात्रा में नया आयाम जोड़ने का शुभ अवसर सदन के सभी साथियों को मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि हमें ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति निर्धारण की प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का सौभाग्य मिल रहा है।

21वीं सदी में भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत, एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्व में भी आज भारत की स्वीकृति हम सब महसूस कर रहे हैं। ये हम सब के लिए गौरव का पल है। यह समय हमारे पास आया है। इस समय को हमने एक ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ जोड़ा है। मैं मानता हूं कि केवल उत्तम प्रकार के रेल, रास्ते, इंफ्रास्ट्रक्चर या कुछ आर्थिक प्रगति के आंकड़े से ही ‘विकसित भारत’ की सीमित कल्पना वाले हम लोग नहीं हैं।

Exit mobile version