Dainik Savera Times

लाडली बहनों सहित ग्रामीणों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया भव्य स्वागत, देखे तस्वीरें…

Shivraj Singh Chauhan

नेशनल डेस्क : दिल्ली की शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। वो श्रेष्ठतम कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली की जनता की सारी अपेक्षाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगी। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली बनाने में रेखा जी कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मेरी उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं…

 

 

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण, मैं शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो पा रहा हूँ, लेकिन रेखा जी को अनंत शुभकामनाएं। वो भारतीय जनता पार्टी की आदर्श कार्यकर्ता हैं और आदर्श ढंग से सरकार चलाएंगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाडली बहनों सहित ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने खजुराहो से जटाशंकर धाम जाने के दौरान रास्ते में जगह जगह किया भव्य स्वागत।

Exit mobile version