-
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील पूरी तरह से किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समझौते में देश की प्रमुख फसलों और डेयरी प्रोडक्ट्स को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है।.