Site icon Dainik Savera Times

Uttam Nagar Cases: ‘हिंदू-मुस्लिम विवाद जानबूझकर बढ़ाए जा रहे’, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

FIR ordered against Rahul Gandhi in dual citizenship case

FIR ordered against Rahul Gandhi in dual citizenship case

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उससे जुड़े लोग नफरत फैलाकर हिंसा भड़काना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- Middle East War का भारत पर बड़ा असर: तेल- LPG से लेकर दवा और खाने पीने की बढ़ीं कीमतें

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस घटना में आम लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एक तरफ तरुण नाम के एक युवक की जान चली गई, वहीं दूसरी ओर एक परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “खून-खराबा सिर्फ बीजेपी और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफरत फैलाकर फायदा उठाने की कोशिश करता है।”

 

देश में हिंदू-मुस्लिम विवाद जानबूझकर बढ़ाए जा रहे

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में हिंदू-मुस्लिम विवाद जानबूझकर बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान बड़े मुद्दों से हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार पर सवाल न उठें, इसलिए ऐसे माहौल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने दिल्ली के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी उकसावे में न आएं और एकता व भाईचारे को बनाए रखें।

उत्तम नगर घटना क्या है?

पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 मार्च को हुई थी। होली के दौरान एक गुब्बारे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान तरुण नाम के युवक पर हमला हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

कोर्ट में मामला

इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट में ईद से पहले उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में कहा गया है कि हालिया तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए, ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। बताया गया कि इस संबंध में पहले पुलिस को ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट आज इन मामलों पर सुनवाई करेगा।

Exit mobile version