Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar Power Cut Alert : शहर में 26 और 27 जुलाई को बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानें कौन-कौन इलाके होंगे प्रभावित

July 25, 2025

Jalandhar Power Cut Alert : शहर में 26 और 27 जुलाई को बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानें कौन-कौन इलाके होंगे प्रभावित

जालंधर। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से जरूरी रखरखाव कार्यों के चलते 26 और 27 जुलाई को जालंधर शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकाम ने इन इलाकों में बिजली बंद रखने के लिए शटडाउन का शेडयूल जारी कर दिया है। पावरकाम मेंटीनेंस के नाम पर फीडर की मरम्मत करने जा रहा है। मरम्मत के चलते इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी।

26 जुलाई को इन इलाकों में लगेगा बिजली कट

66 केवी सब-स्टेशन पटेल चौक को सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आउटडोर बसबार के आंशिक डैमेज कंडक्टर की रिपेयर/बदलाव करने को लेकर बंद रखा जाएगा। इसके तहत ये क्षेत्र शीतला मंदिर, चौक सूदां, गाजीगुल्ला, हर्नामदासपुरा, जोशी अस्पताल, एमजीएन स्कूल, चंदन नगर, सरस्वती विहार, संगत सिंह नगर, ग्रीन मार्केट, माई हीरां गोट, गांधी कैंप, जलवायु विहार, अटारी बाजार, टैगोर अस्पताल प्रभावित रहेंगे।

27 जुलाई को भी इन इलाकों में बिजली की पॉवर सप्लाई रहेंगी बंद

66 केवी सब-स्टेशन टीवी सेंटर सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक बसबार में स्पेस हीटर इंस्टॉलेशन करने की वजह से बंद रहेगा। जिसके तहत इन क्षेत्रों की जैसे बस्ती नौ, शक्ति नगर, रैनक बाजार, लिंक रोड, भोज मोहन नगर, आदर्श नगर, ज्योति चौक, अशोक नगर, टीवी सेंटर, परुथी अस्पताल बिजली सप्लाई की सेवाएं बाधित रहेंगी।

PSPCL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

पीएसपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य आवश्यक मरम्मत और सिस्टम की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।उपभोक्ताओं को इस असुविधा के लिए पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे आवश्यक तैयारियां कर सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें