‘कौमी इंसाफ मोर्चे’ के बैनर तले बंदी सिंहों की रिहाई के लिए पंजाब में किसान और सिख जत्थेबंदियों ने 3 घंटे तक फ्री रखे टोल प्लाजा

‘कौमी इंसाफ मोर्चे’ के बैनर तले बंदी सिंहों की रिहाई के लिए पंजाब में किसान और सिख जत्थेबंदियों ने पंजाब में 13 टोल प्लाजा 3 घंटे तक फ्री रखे । सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा पर किसी वाहन की स्टाफ को पर्ची नहीं काटने दी गई। टकराव से बचने.

‘कौमी इंसाफ मोर्चे’ के बैनर तले बंदी सिंहों की रिहाई के लिए पंजाब में किसान और सिख जत्थेबंदियों ने पंजाब में 13 टोल प्लाजा 3 घंटे तक फ्री रखे । सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा पर किसी वाहन की स्टाफ को पर्ची नहीं काटने दी गई। टकराव से बचने के लिए टो प्लाजा के स्टाफ भी पीछे हट गया था।

‘कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा दी गई काल पर आज किसान संगठनों ने नेता और सिख जत्थेूबंधियों के प्रमुख और पदाधिकारी अपने अपने झंडे और बैनर लेकर आज पंजाब के 13 टोल प्लाजा पर पहुंचे। सभी ने मिलकर टोल प्लाजा पर 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सभी एक सुर में मांग कर रहे थे कि कई सालों से जेलों में बंद सिंहों को सरकार तुरंत रिहा करे।

टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए जत्थेबंदियों के नेता

पंजाब के यह टोल प्लाजा आज रहे फ्री

फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टां टोल  प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, घलाल टोल प्लाजा, फरीदकोट का तारापुर टोल प्लाजा, तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा 3 घंटे तक फ्री रहे।

बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। 

- विज्ञापन -

Latest News