Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं व हल्की बूंदाबांदी

March 29, 2024

अमृतसर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं व हल्की बूंदाबांदी

अमृतसर: शहर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। सुबह से चल रही तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गत कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पंजाब में बुधवार से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से पंजाब के 8 जिलों जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर में मौसम को देखते हुए यैलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शहरवासियों को सूरज देवता भी बादल के बीच लुकाछिपी करते हुए दिखाई दिए। मार्च माह के आखिर दिनों बदलते मौसम का प्रभाव बच्चों पर भी बहुत पड़ रहा है जिसके चलते छोटे बच्चें खराब मौसम के चलते बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें