Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना के तहत हरभजन सिंह ETO ने 291 संपत्ति मालिकों को वितरित किए मालिकाना कार्ड

October 30, 2026

‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना के तहत हरभजन सिंह ETO ने 291 संपत्ति मालिकों को वितरित किए मालिकाना कार्ड

अमृतसर: पंजाब सरकार की ‘मेरा घर-मेरा मान’ योजना के तहत लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव महिसमपुर खुर्द में 291 संपत्ति मालिकों को मालिकाना कार्ड वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के मालिकों को उनकी संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पहले स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की कमी के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब मालिकाना कार्ड संपत्ति के अधिकारों की पहचान स्पष्ट करने और स्वामित्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि मालिकाना कार्ड में संपत्ति की सही पहचान और उससे संबंधित विस्तृत जानकारी दर्ज की गई है। इसमें संपत्ति के देशांतर और अक्षांश, ढके हुए क्षेत्रफल, निर्माणाधीन क्षेत्रफल, खुले क्षेत्रफल तथा सर्वेक्षण इकाई का नक्शा आदि शामिल हैं। इन विवरणों से संपत्ति की स्थिति और क्षेत्रफल संबंधी जानकारी को स्पष्ट एवं व्यवस्थित ढंग से दर्ज करने में सहायता मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों का स्पष्ट रिकॉर्ड न होने के कारण पहले लोगों को स्वामित्व संबंधी अनेक समस्याओं और विवादों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की यह पहल संपत्ति मालिकों को उनके अधिकारों से संबंधित दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ भविष्य में स्वामित्व संबंधी विवादों को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ये कार्ड लाभार्थियों की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक होंगे।

इस अवसर पर मालिकाना कार्ड प्राप्त करने वाले 291 लाभार्थियों ने संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर तहसीलदार लखविंदर सिंह, नायब तहसीलदार स. बलजीत सिंह गुराया के अलावा क्षेत्र की अन्य प्रमुख हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें