Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद को लेकर हैवान बना बेटा, अपनी ही मां को लगाई आग

June 9, 2024

जमीनी विवाद को लेकर हैवान बना बेटा, अपनी ही मां को लगाई आग

मोगा: गांव कपूरे में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी मां को आग लगा दी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलकीत कौर (67) के बेटे राजकुमार कहा कि जमीनी विवाद के चलते उसके भाई ने उसकी मां के साथ पहले मारपीट की और बाद में माचिस की जलती तीली फैंककर उसके कपड़ों में आग लगा दी। कपड़ों में आग लगने के बाद गुरमीत ने शोर मचाया तो परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। राजकुमार ने कहा कि उसकी मां मलकीत कौर ने उसके भाई को संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। उसका भाई गांव की ही रहने वाली एक महिला के बहकावे में आकर परिजनों से झगड़ता रहता है। आज भी उक्त महिला के साथ मिलकर उसने मारपीट की। वहीं जब इस बारे में थाना मैहना पलिस से बात की तो उनका कहना है कि थाने में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें