Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में लिफ्ट लेकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 पर मामला दर्ज

February 19, 2024

बठिंडा में लिफ्ट लेकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 पर मामला दर्ज

बठिंडा: थाना तलवंडी साबो पुलिस ने राहगीरों से लिफ्ट लेने और उन्हें अपने घर पर ले जाकर उनके साथ गलत हरकते करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने यह कार्रवाई गिरोह का शिकार बने एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर की है। तलवंडी साबो पुलिस को शिकायत देकर मलकीत सिंह निवासी तलवंडी साबो ने बताया कि बीती 14 फरवरी को वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था।

इस दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने मजूबरी जाहर करके उसे लिफ्ट ले ली। जिसके बाद दोनों अज्ञात महिलाएं उसे एक घर पर जबरदस्ती लेकर चली गई और अपने साथी आरोपित बलिजंदर सिंह निवासी दीप सिंह नगर बठिंडा, जोत, जस्सी निवासी तलवंडी साबो के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके पास से 7500 रु पये छीन लिए और उसे ओर पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने की सूरत में उसपर झूठी शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी जान बचाकर उनकी चुंगल से भाग निकाला जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपित बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही गिरोह के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें