Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा:पंजाब में विश्वकर्मा पूजा के दिन आपस में टकराई 100 गाड़ियां, पढ़े पूरी खबर

November 13, 2023

बड़ा हादसा:पंजाब में विश्वकर्मा पूजा के दिन आपस में टकराई 100 गाड़ियां, पढ़े पूरी खबर

पंजाब डेस्क : विश्वकर्मा पूजा के दिन पंजाब में बड़ा हादसा होने की दुखद खबर सामने आई है। खन्ना के नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण 100 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कई गाड़ियों के तो परखच्चे उड़ गए। बड़ी संख्या में वाहनों के टकराने से सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। जिसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हाईवे पर सुबह एक आल्टो कार ने अचानक ब्रेक लगाई और एक बाद एक लगभग 100 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें