Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Yudh Nasheyan Virudh’ का 107वां दिन: 688 ग्राम हेरोइन और 26 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 102 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2025

‘Yudh Nasheyan Virudh’ का 107वां दिन: 688 ग्राम हेरोइन और 26 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 102 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर छेड़े गए नशे के खिलाफ युद्ध ‘युद्ध नशिया विरुद्ध’ के 107 दिन पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने सोमवार को 102 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 688 ग्राम हेरोइन, 105 किलो चूरापोस्त, 2164 नशीली गोलियां और 26910 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही मात्र 107 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 17,749 तक पहुंच गई है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 95 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 479 स्थानों पर छापे मारे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 76 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 504 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 55 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- बाइक से सांड टकराने पर पिता की हुई मौत, सदमे में बेटी ने भी त्याग दिए प्राण

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें