Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला में 11 होटलों को नियमों का उल्लंघन और दस्तावेजों का पूरा न होने के चलते किया गया सील

July 25, 2025

बरनाला में 11 होटलों को नियमों का उल्लंघन और दस्तावेजों का पूरा न होने के चलते किया गया सील

बरनाला: डिप्टी कमिश्नर बरनाला और सीनियर कप्तान पुलिस बरनाला के निर्देशों के अनुसार उप मंडल मैजिस्ट्रेट बरनाला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक टीम गठित की। सतवीर सिंह पीपीएस, उप कप्तान पुलिस, सब-डिवीजन बरनाला के नेतृत्व में इस टीम ने सब-डिवीजन बरनाला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न होटलों की बारीकी से औचक जांच की। जांच के दौरान सी.एल.यू.,बिल्डिंग प्लान और फायर सेफ्टी संबंधी एन.ओ.सी.आदि दस्तावेजों की जांच की गई। जिन होटलों के प्रबंधक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके,उन होटलों को अगले आदेश तक बंद करवा दिया गया है। इन होटलों के प्रबंधकों को उप मंडल मैजिस्ट्रेट बरनाला के कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

बंद किए गए होटलों के नाम- : होटल वीवान – जी-मॉल बठिंडा बाईपास, बरनाला के पास,होटल ग्रेस एंड रेस्टोरेंट-जिला जेल बरनाला के पास,होटल वेलिंगटन-तर्कशील चौक बरनाला के पास,होटल डायमंड – रायकोट रोड बरनाला,होटल सिमर-आई.टी.आई. चौक, बरनाला के पास,होटल मिलन – आई.टी.आई. चौक, बरनाला के पास,होटल कनाडा – आई.टी.आई. चौक,बरनाला के पास,होटल सनबीम्स-वी.आर.सी. माल,दाना मंडी, बरनाला के सामने, होटल टेस्टी टच – फरवाही चुंगी,बरनाला के पास, होटल ए23 – तर्कशील चौक,बरनाला
के पास,होटल रॉयल सिटी – आधार पुल हंडियाया रोड बरनाला के पास।

ये भी पढ़ें :- ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत… मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मिलेगा मुआवजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें