Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरा से मिला फरीदकोट से लापता 11 वर्षीय हिम्मत प्रीत सिंह, पुलिस ने परिवार को सौंपा

December 9, 2022

जीरा से मिला फरीदकोट से लापता 11 वर्षीय हिम्मत प्रीत सिंह, पुलिस ने परिवार को सौंपा

फरीदकोट से लापता हुआ 11 वर्षीय हिम्मत प्रीत सिंह की घर वापिसी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को लापता हुआ हिम्मत जीरा के पास से मिला। जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। हालांकि वह जीरा कैसे पहुंचा इस संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बच्चा बिल्कुल ठीक अवस्था में था। बेटे की घर वापिसी के बाद रोते बिलखते परिवार में भी अब सांस में सांस आई हैं।

दरअसल स्कूल से छुट्टी होने के बाद हिम्मत प्रीत संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। तकरीबन 18 घंटे बीत गए थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जिसके बाद अब पुलिस ने उसे जीरा से ढूंढ लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें