Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

11वीं कक्षा के विद्यार्थी की ट्रेन के नीचे आने से मौत

October 5, 2023

11वीं कक्षा के विद्यार्थी की ट्रेन के नीचे आने से मौत

बरनाला (हिमांशु दुआ) : बरनाला के नौजवान जशनदीप सिंह जिसकी उम्र तकरीबन 18 साल है, की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है। वह 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था। फिलहाल इस घटना के असल कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः चंडीगढ़ में बूथ की छत गिरने से हुए हादसे पर प्रशासन सख्त, दिए जांच के आदेश

परिवार वाले रेलवे विभाग को इस घटना का दोषी बता रहे हैं। परिवार वालों का आरोप है की बरनाला रेलवे स्टेशन के साथ एक नई रेलवे लाइन बनाई गई है जिसको रेलवे विभाग द्वारा चालू करने की खबर शहर वासियों को नहीं थी और इसी वजह से खाली पड़े ट्रैक पर उनका बेटा गुजर रहा था और पीछे से आने वाली ट्रेन ने उसे कुचलकर मार दिया। परिवार वाले इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः पंजाब को मिला नया Advocate General, जानिए कौन हैं नए AG

इस पूरी घटना पर जांच कर रही बरनाला रेलवे पुलिस प्रशासन की तरफ से बताया गया कि एक 11वीं कक्षा का विद्यार्थी जो रेलवे ट्रैक से आ रहा था उसकी ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है। उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बरनाला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक के परिवार वालों की बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें